Pages

Showing posts with label HealthyLifeStyle. Show all posts
Showing posts with label HealthyLifeStyle. Show all posts

Thursday, 18 October 2018

मोदी सरकार देश में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है

मोदी सरकार देश में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है.
जिला अस्पतालों में खुलेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मोदी सरकार का ये है मेगा प्लान

दरअसल, देश के करीब 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अधीन लाने के बाद से इन गंभीर बीमारियों के इलाज की मांग बढ़ गई है. सरकार की सबसे बड़ी थिंक टैंक नीति आयोग ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं. इकोनॉमिक टाइम्स अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयोग ने बुधवार को इस संबंध में गाइडलाइन्स और मॉडल कंसेशन एग्रीमेंट का खुलासा किया. इसी में जिला अस्पतालों में निजी कंपनियों को एंट्री देने की बात कही गई है. मौजूदा समय में जिला अस्पताल पूरी तरह से सरकार की ओर से संचालित हैं.

मोदी सरकार देश में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति सुधारने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है. योजना के मुताबिक सरकार जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए निजी सेक्टर को भागीदार बनाएगी. ये निजी कंपनियां जिला अस्पताल परिसर में अपना हॉस्पिटल खोलेंगी जिसमें कैंसर, हार्ट अटैल, डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज किए जाएंगे. यहां होने वाले इलाज के बदले सरकार उनको भुगतान करेगी.